मंडी डबवाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांटे मॉस्क व सेनिटाइजर By Gurvinder Pannu Posted on June 25, 2020 8 second read 0 0 640 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांटे मॉस्क व सेनिटाइजर डबवाली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष विजयंत शर्मा के सानिध्य में बीती सायं वार्ड नंबर 4 में पहुंचकर वार्ड व मौहल्लावासियों को मॉस्क व सेनिटाइजर वितरित किए। इस मौके मॉस्क व सेनिटाइजर भेंट करते हुए विजयंत शर्मा ने मौहल्लावासियों को कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी घोषित की जा चुकी है और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मॉस्क लगाकर रखना और समय-समय पर हाथ धोना जरुरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व प्रत्येक भारतवासी के स्वास्थ्य की चिंता कर रहा है और भाजपा की पूरी टीम सेवा कार्यों में जुटी हुई है। इसके अलावा सभी को भाजपा के पत्रक भी बांटे। इस अभियान में मनौनीत पार्षद राम किशन मेहता, पार्षद बलजीत सिंह, महामंत्री गोविंद प्रकाश बागड़ी, उपाध्यक्ष संंजय खनगवाल, रवि सेठी एडवोकेट, गुरचरण सिंह नंबरदार, पूर्व पार्षद दाना राम, सुखजिंदर काला जपानी, मास्टर गौरीशंकर शर्मा, जगसीर सिंह आदि कर्मठ कार्यकर्ता उनके साथ थे। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
18 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर मनाया अवतार महा 18 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर मनाया अवतार महा गोरीवाला अनिल पूज्य परम …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल