मंडी डबवाली स्कूल एचपीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस By Gurvinder Pannu Posted on August 15, 2019 8 second read 0 0 990 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print तेज हरियाणा —-डेस्क मंड़ी डबवाली के शेरगढ़ स्तिथ एचपीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल में 73वां स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय शिक्षा निदेशिका सुजाता सचदेवा ने ध्वजारोहण किया और देश के शहिदों को नमन किया व सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हमारे वीर योद्धाओं ने कई लड़ाइयां लड़ी और उसके बाद जाकर 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली। तब से लेकर आज तक, हम हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं और इस बार हम रक्षाबंधन भी साथ ही मना रहे हैं। यह और भी सार्थक हो गया है क्योंकि आज हर कोई देश की रक्षा का बंधन करने का संकल्प ले। ये शब्द आज एचपीएस सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम बोलो बोलो बोलो वंदेमातरम् के अवसर पर अविद्यालय निदेशक एवं प्रिंसीपल आचार्य रमेश सचदेवा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहे। विद्यालय शिक्षा निदेशिका सुजाता सचदेवा ने ध्वजारोहण किया और देश के शहिदों को नमन किया व सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर नटखट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें देश भक्ति के गीतों पर भावपूर्ण नाटिकांए व नृत्य प्रस्तुत किए। एचपीएस डबवाली की टीम ने ए वतन मेरे वतन पर शानदार कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। देश रंगीला रंगीला, और गयाहरवी कक्षा की छात्राओं ने केसरी फिल्म के गीत तेरी माटी में मिल जावां, ये देश तथऐ मेरे वतन के लोगे जरा आंख में भर लो पानी की भावपूर्ण प्रस्तुति के द्वारा मोनालिका ने खूब तालियां बटौरी। कार्यक्रम में शिक्षा निदेशिका सुजाता सचदेवा ने बच्चों के संग नृत्य कर उनका उत्साहवर्द्धन किया तथा इस दिवस को यादगार बना दिया। इसके बाद दसवीं कक्षा की चंदनप्रीत कौर, तृप्त सचदेवा, रीटा, अभिनव, रीतिका, नेहा, कल्पना, आरती, अनमोल, सूमन, पूर्णिमा, जश्न, काजल, प्रणीता ने पेड़ को रक्षा बंधन कर पेड़ों के संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर नटखट की अध्यक्षा अलिशा ने कहा कि आज हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। देश तेजी से तकनीक, शिक्षा, खेल, वित्त, और कई दूसरे क्षेत्रों में विकास कर रहा है जोकि बिना आजादी के संभव नहीं था. परमाणु ऊर्जा में समृद्ध देशों में एक भारत है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स जैसे खेलों में भारत सक्रिय रुप से भागीदार है। आज भारत का गौरव विश्व में और भी ऊंचा हो गया है। भारत में उद्योग बढ़ रहा है और दुनिया भर की कंपनी यहां निवेश कर रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने नई उचाइयों को छुआ हैं। आज चंद्रयान भी हमारी उपलब्धियों को चार चाँद लगा दिए है। राष्ट्रगाण के सााि कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में डांस टीचर सोनिया यादव, सोमा रानी, ममता रानी, गीता रानी, सुखवीर कौर, नवजोत कौर, किरण पाल, सुखमंदर कौर, हरप्रीत कौर, हरजोत कोर, सुनैना रानी, परमजीत कौर, सरबजीत कौर, सरोज रानी, छिंद्रपाल कौर, अमनदीप सिंह, बलजिंद्र सिंह, गौरव कुमार, अजय वधावन, सुमीतपाल, सिंह, सुमित्रा देवी, आदि ने अहम् भूमिका निभाई। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याक्षी सुनीता दुग्गल के लिए किया धुआंदार प्रचार सिरसा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल के प्रचार अभियान में जुटे भाजपा कार्यकर्ता …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल