मंडी डबवाली सिरसा अशोक तंवर डबवाली में तूफानी दौरा, बोले- वोट की चोट के जरिए तानाशाही सरकार का अंत करेगी जनता By Gurvinder Pannu Posted on May 2, 2019 12 second read 0 0 1,305 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print वोट की चोट के जरिए तानाशाही सरकार का अंत करेगी जनता: अशोक तंवर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने डबवाली हलके के गांवों में चलाया जनसम्पर्क अभियान, बोले इस इलाके में कांगे्रस ही ला सकती है खुशहाली सिरसा —–हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने कहा कि उत्तरप्रदेश के वाराणसी से पूर्व सैनिक तेज बहादुर का नामांकन रद्द करना जाहिर करता है कि मोदी सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है। आज तेज बहादुर सरीखे लोग असली चौकीदार हैं, जिन्होंने पहले सीमा पर देश की रक्षा में अपना योगदान दिया और अब लोकतंत्र को बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं। पर मोदी एवं अमित शाह सरीखे लोग हैं जो तानाशाही तरीकों से आवाजों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। डा. तंवर आज डबवाली गांव, जोगेवाला, देसूजोधा, फुल्लो, च_ा, तिगड़ी, नौरंग, हस्सू, असीर, खोखर, माखा, पाना, पिपली, जगमालवाली, चोरमार, जंडवाला जाटान, किंगरा, टप्पी, मिठड़ी, पन्नीवाला रुलदू, हैबूआना, नीलियांवाली, मांगेआना व सावंत खेड़ा गांव में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांवों में जगह-जगह ग्रामीणों ने डा. तंवर का गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव डबवाली में मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ ढोल-नगाडों पर नाचते हुए युवा डा. तंवर को सभा स्थल तक लेकर गए। डा. तंवर ने कहा कि अब आम जनमानस अब भाजपा के जुमलों और बहकावे में नहीं आने वाला है, लोकतंत्र पर चोट करने वाले ऐसे लोगों को जनता अब वोट की चोट से धवस्त करेगी। इनके अभिमान का अंत 12 मई को हो जाएगा और 23 मई को आने वाले परिणाम के बाद देश में एक नया सवेरा आएगा, वो सवेरा कांग्रेस लेकर आएगी। डा. तंवर ने तथ्य रखते हुए बताया कि बतौर सांसद रहते हुए हमने 2009 से 2014 तक सिरसा में अनेक प्रोजेक्ट लेकर आए। डबवाली क्षेत्र किन्नू एवं बागवानी का क्षेत्र हैं। इसलिए यहां के अबूबशहर में कांग्रेस ने गे्रडिंग प्लांट लगाया। मांगेआना में हमने फल उत्कृष्टता केंद्र बनाया। डबवाली से वाया कालांवाली-सिरसा रेलवे लाइन को रेलवे बजट में मंजूर करवाया, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। सरकार में आने पर इस योजना को फिर शुरू करेंगे। यह इलाका खेती पर आधारित है, इसलिए यहां पर बड़े खेती कारखाने लगाएंगे। यहां पर कैंसर रोग एक खतरनाक समस्या बन गया है। चिंता की बात है, इलाज के लिए संस्थान नहीं है। कांग्रेस यहां पर कैंसर उपचार के लिए एक बड़ा अस्पताल बनाएगी। डा. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के राज में इस पूरे इलाके में खुशहाली थी। भाजपा सरकार ने जाति-पाति की सियासत की। मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाए रखा। प्रदेश को तीन बार दंगों में जलाया। नोटबंदी जैसा फैसला लागू करके जनता को कतारों में लगा दिया। अशोक तंवर ने कहा कि अगर नोटबंदी एवं जीएसटी जैसे फैसले सही थे तो नरेंद्र मोदी उस पर कुछ बोलते क्यों नहीं हैं? डा. तंवर ने कहा कि आज इस तानाशाही सरकार से कोई सवाल करता है तो उसे देशद्रोही बताया जाता है। लोकतंत्र में छेद करने वाली ऐसी सरकार को जनता वोट के जरिए ही सबक सिखाएगी। डा. तंवर ने कहा कि राहुल गांधी ने एक विजन अपनाते हुए प्रतिवर्ष गरीबों को 72000 रुपए देने का संकल्प लिया है। इससे देश के 5 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सिरसा का औद्योगिकीकरण किया जाएगा। यहां पर टैक्सटाइल उद्योग लगाकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। मनरेगा के अंतर्गत साल में 150 दिन काम दिया जाएगा। इनैलो को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए लोग- वहीं डबवाली गांव में गोरिया लाना अपने साथियों सहित इंडियन नैशनल लोकदल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उनका परिवार पिछले करी 50 बरस से इनैलो में था। अब उन्होंने कांग्रेस में आस्था जताई है। डा. अशोक तंवर एवं डा. केवी ङ्क्षसह ने कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को सम्मान देने वाली पार्टी है। अशोक तंवर की जीत देश-प्रदेश की जीत: केवी सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव बहुत मायने रखते हैं। यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। कांग्रेस की उदारवाद और भाजपा की अलगाववाद के बीच लड़ाई है। जनता तरक्की व विकास चाहती है जो भाजपा करवा सकती है। पहले भी डा. अशोक तंवर ने सांसद रहते हुए डबवाली में ओवरब्रिज बनवाया। मांगेआना में फल उत्कृष्टता केंद्र बनवाया। इलाके में फिर से खुशहाली लाने के लिए यह चुनाव बहुत महत्व रखता है। डा. अशोक तंवर की सिरसा से जीत देेश व प्रदेश की जीत है। डा. केवी ङ्क्षसह ने कहा कि आज फिर से 2009 जैसा माहौल है। डबवाली विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस की सोच सकारात्मक व विकासपरक: हिटलर कांग्रेस नेता संजय हिटलर ने कहा कि कांग्रेस सकारात्मक सोच रखती है। विकास को प्राथमिकता देती है। गरीबों के लिए काम करती है। जुमले नहीं उछालती बल्कि काम करके दिखाती है। कांग्रेस ने ही सूचना का अधिकार दिया। गरीबों के लिए मनरेगा लागू की। शिक्षा का अधिकार दिया। कांग्रेस की ओर आज जनमानस उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। नया सवेरा लाएगी कांग्रेस: गदराना वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप गदराना का कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। इस पर्व को लेकर आज पूरे सिरसा इलाके में मतदाताओं में विशेष उत्साह है। यहां का प्रत्येक मतदाता भाजपा सरकार को चलता करने का मन बना चुका है। ऐसे में अब समय आ गया है कि सिरसा सीट से डा. अशोक तंवर को रिकॉर्ड वोटों से विजयी बनाएं। गदराना ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं तानाशाही रवैये हर वर्ग दु:खी है। डबवाली में बनेगा जीत का रिकॉर्ड: बराड़ कांग्रेस नेता जगा बराड़ ने कहा कि कि डबवाली इस बार नया रिकॉर्ड बनेगा। डा. अशोक तंवर यहां से रिकार्ड वोटों से जीतेंगे। बराड़ ने कहा कि भाजपा न तो पहले कभी इस इलाके में थी और न कभी आगे रहेगी। भाजपा को तो अपना वजूद बचाने में लगी है। सिरसा की जनता समझदार है और आने वाले समय में निश्चित रूप से यहां से तंवर को भारी मतों से विजयी बनाकर यहां की जनता पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश देने जा रही है। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित कर्मचंद शर्मा, गुररत्तन पाल सिंह किंगरे, जगसीर मिठड़ी, रणजीत सावंतखेड़ा, अमित सोनी, अनिल शर्मा, गुरमेल ङ्क्षसह, जगतार सिंह, खुशकर्ण सरपंच, धर्मपाल कटारिया, जगसीर मिस्त्री, कश्मीर सिंह पूर्व मेम्बर, बलजीत सिंह, नाजर सिंह, बजरंग थालोड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
बाप रे ये कैसी अनहोनी बहुओं ने कर दी ससुर की पिटाई,जमकर वायरल हो रहा है विडियो बाप रे ये कैसी अनहोनी बहुओं ने कर दी ससुर की पिटाईगोरीवाला उप तहसील गोरीवाला …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल