मंडी डबवाली सिरसा इंडियन नैशनल लोकदल द्वारा ‘चलो गांव की ओर’ अभियान के तहत खुल रही है भाजपा की पोल पट्टी- डा. सीता राम By Gurvinder Pannu Posted on April 9, 2019 11 second read 0 0 1,053 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print मंडी डबवाली——— इंडियन नैशनल लोकदल द्वारा ‘चलो गांव की ओर’ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पूर्व विधायक एवं इनेलो के वरिष्ठ नेता डा. सीता राम व हल्का अध्यक्ष विनोद अरोड़ा के नेतृत्व में गांव मांगेआना, हेबुआना, पन्नीवाला रलदू, पाना, पीपली, जगमाल वाली, माखा, असीर, हस्सु, आदि गांव में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर इनेलो की विकासकारी नीतियों की जानकारी दी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डा. सीता राम ने कहा कि अपने इलाके की आन बान और शान पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला का सादा जीवन, उच्च विचार के साथ मजदूरों व कमेरावर्ग की आवाज बुलंद करने वाले जननायक चौ. देवीलाल की नीेतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। इस लिए हम सब का फर्ज बनता है कि सभी मिल जुलकर आपसी मतभेदों, गिला शिकवा-शिकायतों को भुलाकर चौ. ओम प्रकाश चौटाला व इनेलो को मजबूत करें और आगामी लोकसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी का मिल जुलकर प्रचार करें और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन जक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का ही परिणाम है कि भाजपा प्रत्याशियों को आज जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं जनता की खरी खोटी सुनने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ने मिलकर जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल की थी और जनता को महंगाई, बेरोजगारी के दल-दल मे धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों पर सबसे अधिक वज्रपात किया है। किसानों को न तो उनकी फसल का पूरा मूल्य दिया और न स्वामी नाथन आयोग को लागू करने में कोई रूचि दिखाई जबकि ठीक इसके विपरित किसानों को कागजी दस्तावेेजों में उलझाकर उनकी फसल को औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर कर आर्थिक शोषण किया। उन्होंने कहा कि जिस हालात से आज किसान गुजर रहा है उसकी जिम्मेवार भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की सरकार बननी तय है और आने वाले समय में चौ. देवीलाल की नीतियो ंपर चलते हुए किसान, कमेरा वर्ग के साथ सभी वर्गों के सम्मान के लिए काम किया जाएगा और किसान को खुशहाली की ओर ले जाया जाएगा। हल्का अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के साथ भारी तादाद में लोग जुड़े हैं और संगठन मजबूती की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला जो कहतेे है वह करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो ने ऐसी जनहित नीतियां बनाई है और समय आने पर जनहित नीतियों को लागू कर हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का पूरा मूल्य मिले और बेरोजगारों युवाओं को बिना किसी भेदभाव के रोजगार उपलब्ध करवाना ही इनेलो सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो सामान विकास और सामान रोजगार की नीति पर चलकर जनहित में काम करता है। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
सिरसा में बाहर से आने व जाने वाले का स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी सिरसा में बाहर से आने व जाने वाले का स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी : …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल