मंडी डबवाली सिरसा डबवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर और ग्रामीण इलाके में निकाली बाइक रैली, जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह ने किया रैली का नेतृत्व By Gurvinder Pannu Posted on March 2, 2019 8 second read 0 0 605 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print मंडी डबवाली———-डबवाली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज शहर और ग्रामीण इलाके में एक बाइक रैली का आयोजन किया। विपरीत मौसम होते हुए भी मोटरसाइकिलो पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ इस बाइक रैली में भाग लिया। एकजुटता का परिचय देते हुए इस बाईक रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह सहित डबवाली भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता देव कुमार शर्मा, सतीश जग्गा, विजय वधवा तथा चेयरमेन सुरेन्द्र लोहगढ़ ने संयुक्त रूप से किया। उपरोक्त वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की यात्रा भारत माता के गौरवगान को समर्पित है, जिस प्रकार से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हुआ है उससे हर भारतवासी का सीना गर्व से फूला नहीं समा रहा। आज पूरा विश्व भारत की विदेश, अर्थ, गृह और रक्षा नीति का लोहा मान रहा है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना के संयोजन में सुबह 10:30 बजे ही अनाज मण्डी में युवा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे थे, बारिश का मौसम होने के बावजूद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया तथा उत्साही कार्यकर्ताओं ने डबवाली नगर में यात्रा निकालने के बाद ग्रामीण इलाके का रूख किया। जोश से भरे कार्यकर्ता सारे रास्ते “भारत माता की जय हो”, “वंदे मातरम”, “भारत के शहीद जवान – अमर रहे अमर रहे”, “भाजपा जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” आदि नारे लगाते गए । हालांकि तयशुदा रूट के हिसाब से यात्रा को 20 गाँवो से जाना था लेकिन खराब मौसम के चलते कुछ गांवों में यात्रा को स्थगित करना पड़ा। जगह जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और कई जगह पर जलपान भी यात्रा को ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर विस्तारक राघवेंद्र आर्य, सुनील जिंदल, बूटा सिंह हैबुआना, पार्षद बलजीत सिंह, श्याम लाल कुक्कड़, सतिन्द्र गर्ग, अमी लाल पारीक, गगनदीप आसाखेड़ा, रवि सेठी, अभिमन्यु कोछड़, अंग्रेज़ सिंह चोरमार, गौरव मोंगा, विकास कालुआना, रछपाल फौजी, संदीप कौशल, सरपंच यादविन्द्र सक्ताखेड़ा, सुखमंदर पन्नीवाला मोरिका, रंजीत सिंह सरां, कृष्ण कामरा, गुरसाहब फुल्लो, बलकरण अलीकां, गगन भात्ररद्वाज, रणजीत तिगड़ी, विजयंत शर्मा, डा. हरजीत सिंह, श्याम सुन्दर गंगा, रवि सुथार, मन्दीप खोखर, मुकेश बांसल, चाणक्य पारीक, उदयन शर्मा, विकास शर्मा, नरेश बागड़ी, राजेन्द्र मट्टू, वरियाम सिंह, हरि सिंह मौजगढ़, जगदीश माहर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
डबवाली में कोरोना की दस्तक, बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजिटिव डबवाली डबवाली में कोरोना ने फिर की एंट्री, जहां डबवाली के वार्ड नम्बर 21 …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल