हरयाणा अभय चौटाला का दुष्यंत पर वार, बोले सत्ता के लालच में चौ. देवीलाल की नीतियों को रखा गिरवी By Gurvinder Pannu Posted on July 10, 2020 10 second read 0 0 607 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print हरियाणा डेस्क – इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक चौ. अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर जमकर राजनीतिक कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में दुष्यंत चौटाला ने चौ. देवीलाल की नीतियों को गिरवी रख दिया है। चौ. देवीलाल ने प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बनाई थीं। जो वादे करते थे, उन्हें पूरा करते थे, लेकिन दुष्यंत चौटाला ने तो सत्ता के लिए प्रदेश की जनता से किए गए वादों को ताक पर रखकर दिया है। जेजेपी को चौ. देवीलाल की नीतियों से कोई लेनादेना नहीं है। वे बीती देर शाम सिरसा में इनेलो जिला कार्यालय में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। बरोदा उपचुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार से हर कोई दुखी है। बरोदा के लोग भी सरकार से परेशान है और उपचुनाव का इंतजार कर रहे हैं। बरोदा उपचुनाव में इनेलो पूरी ताकत से उतरेगी और इनेलो उम्मीदवार की निश्चित जीत होगी।इनेलो विधायक ने कहा कि गठबंधन सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग के लोग परेशान हो चुके हैं। सभी लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। उधर कांग्रेस पार्टी के अंदर आपस में खींचतान चल रही है। किसी भी कांग्रेस नेता की आपस में नहीं बनती है। कांग्रेस के प्रत्येक नेता का अपना गुट है। एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं। इसलिए जो लोग सरकार से नाराज हैं, वे कांग्रेस में नहीं जा सकते क्योंकि लोगों को नहीं पता कि कांग्रेस में जाकर किसका हाथ पकड़े। इसलिए लोग अब इनेलो की तरफ आस भरी नजरों से देख रहे हैं और रोजाना इनेलो में शामिल होने वालों की लाइन लगी हुई है। इसलिए बरोदा उपचुनाव में इनेलो उम्मीदवार की जीत निश्चित है। प्रदेश में हुए शराब घोटाले की जांच के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि सरकार ने शराब घोटाले की जांच के लिए एसईटी बनाई है। पहली बात तो एसईटी को कोई पावर नहीं दी गई। दूसरा, आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अभी तक एसईटी को कोई सबूत नहीं दिए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार शराब घोटाले की जांच नहीं कराना चाहती। प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इस मामले में जल्द ही चंडीगढ़ में एक प्रेसवार्ता करेंगे जिसमें खुलासा करेंगे कि सत्ता में बैठे लोग कितना बड़ा झूठ बोलते हैं। वे इस झूठ का सबूतों के साथ पर्दाफाश करेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मेरे पास 10 विधायक होते तो वे उपमुख्यमंत्री बनने से पहले सरकार से उन सभी वादों को पूरा करवाने का आश्वासन लेते जो चुनाव के दौरान जनता से किए गए थे। लेकिन जेजेपी ने ऐसा नहीं किया और सत्ता के लालच में जनता से किए गए वादों को भूल गए। 5100 रुपये पेंशन तथा कन्यादान देने के वादे जो जेजेपी ने प्रदेश की जनता से किए थे, वे अब भी अधूरे ही हैं। कोरोना महामारी में कथित घोटाले का जिक्र करते हुए इनेलो विधायक ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विभिन्न संस्थाओं ने जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाया है, लेकिन प्रशासन दावा कर रहा है कि उसने राशन बांटा है। यह खेल सिर्फ कागजों में ही किया जा रहा है। बदलेगा राजनीतिक मौसम–——- इससे पूर्व इनेलो जिला कार्यालय में सिरसा जिले का एक कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसकी अध्यक्षता इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने की जबकि मुख्यवक्ता चौ. अभय सिंह चौटाला थे। अभय सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब तक हरियाणा के कई जिलों में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है, उसे देखकर उन लोगों का खून ठंडा हो गया है जो इनेलो संगठन को लेकर सवाल उठाते थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अब मौसम बदल रहा है, उसी तरह से जल्द ही राजनीतिक मौसम भी बदलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश भर में 70 हजार से अधिक लोग अन्य दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो चुके हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना वॉरियर्स का वेतन काटकर उनके साथ अन्याय किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे आज ही बरोदा हलके में जाकर उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाए और प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करे। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं में पूरा जोश देखने को मिला। सम्मेलन को प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी,प्रकाश भारती, नरेंद्र प्रजापति, पूर्वमंत्री भागीराम, इनेलो महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, जसबीर सिंह जस्सा, डॉ. सीताराम सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
सिरसा: बाहर से आए 1641 हुए ट्रेस, 1204 के भेजे सैंपल में से 1148 की रिपोर्ट आई नेगेटिव सिरसा, 19 मई। सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि नागरिक अस्पताल सिरसा में उपचाराधीन …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल