हरयाणा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे थे नेताजी, अचानक आ गया कोई, तो छत से लगा दी छलांग, जानिए फिर क्या हुआ By Gurvinder Pannu Posted on May 23, 2020 8 second read 0 0 1,093 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print चंडीगढ़: महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता अचानक किसी के घर आ जान से डर के मारे छत से कूद गए। हादसे में उनके पैर में चोट आई हैं। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शाम की है। चंद्रप्रकाश कथूरिया हरियाणा शुगरफेड के चेयरमैन रह चुके हैं। वे यहां पंचकूला में रहते हैं। हालांकि कथूरिया का कहना है कि वे किसी ऑफिशियल काम से महिला से मिलने उसके घर गए थे। लेकिन वे छत से क्यों कूदे.. इसका वे ठीक से जवाब नहीं दे सके। वे यही कहते रहे कि किसी के सामने नहीं आना चाहते थे। चंद्रप्रकाश नीचे गिरते ही जोर से चीखने लगे। देखते ही देखते वहां काफी लोग जुट गए। पहले लोगों ने इसे एक हादसा समझा। लेकिन जब हकीकत पता चली, तो वे कथूरिया का वीडियो बनाने लगे। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
HPS स्कूल में मनाया गया ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस तेज़ डेस्क—— दूसरों को दुत्कार आगे निकलने वाले कभी आगे नहीं निकल पाते। समाज …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल