मंडी डबवाली हरयाणा जजपा आप के कार्यकर्ता ने किया डोर टू डोर, फार्मूला 1 यूथ 10 By Gurvinder Pannu Posted on May 6, 2019 8 second read 0 0 794 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print जजपा आप के कार्यकर्ता कर रहे है डोर टू डोर। दुष्यन्त केजरीवाल की नीतियों को पहुंचा रहे है हर घर। कार्यकर्ता ही है पार्टी की रीढ़ की हड्डी- नैना चौटाला। डबवाली। जननायक जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा सिरसा लोकसभा से पार्टी के सांझे उम्मीदवार निर्मल सिंह मलडी के पक्ष में किए जा रहे धुंआधार प्रचार से उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। कार्येकर्ताओं ने शहर व ग्रामीण इलाकों में उनके पक्ष में निरंतर अभियान चला वोटों की अपील की जा रही है। जजपा व आप के कार्यकर्ता दूसरी विपक्षी पार्टियों से ज्यादा मेहनत कर रहे है। यही नही उनके द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के सार्थक परिणाम भी आ रहे है। दुष्यन्त चौटाला के फार्मूला 1 बूथ 10 युथ के बहुत सार्थक परिणाम आ रहे है। आये दिन प्रतिदिन पार्टी से लोगों का जुड़ना निरंतर जारी है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जजपा के वरिष्ठ नेता व नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन रणवीर राणा ने बताया की लगातार हल्का डबवाली में काफी संख्या में परिवार पार्टी से जुड़े और जजपा में अपनी आस्था जाता पार्टी का झंडा थाम रहे है। पार्टी में शामिल हुए परिवारों को पार्टी का झंडा सौंपकर उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हल्का विधायक नैना सिंह चौटाला भी दूसरे क्षेत्रों के साथ साथ अपना हल्का भी निरंतर संभाल रही है , पिछले दिनों उन्होंने हल्के के दर्ज़नो गांवो का दौरा कर पार्टी उमीदवार निर्मल सिंह मलडी के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर वोटों की अपील की थी। उनका कहना है कि हर कार्येकर्ता अपने आपको दुष्यंत चौटाला व निर्मल मलडी समझकर परचार करे , क्योकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है और इनसे ही पार्टी का वजूद है। उन्होंने बताया कि निर्मल सिंह मलडी की बहन बिमल कौर के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर शहर व गांवो में आमजन से सम्पर्क साधकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करवा निर्मल सिंह मलडी के पक्ष में वोटों की अपील की जा रही है। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
स्वामी विवेकानंद स्कूल गोरीवाला में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने मनाया विश्व रैड क्रॉस दिवस गोरीवाला— स्वामी विवेकानंद सी.सै. स्कूल गोरीवाला में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों व अध्यापकों …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल