हरयाणा दिल्ली कूच: डबवाली-सिरसा के बाद फतेहाबाद में भी किसानों ने नाका तोड़ा, बैरिकेड्स नहर में फेंके By Gurvinder Pannu Posted on November 27, 2020 12 second read 0 0 531 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print हेमराज बिरट, तेज़ हरियाणा नेटवर्क: ————————————- कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने डबवाली व सिरसा के बाद फतेहाबाद जिले के गांव भोडा होशनाक में हाईवे पर लगे नाके को भी पार कर लिया। पांच हजार से अधिक किसानों की संख्या देखकर पुलिस प्रशासन पीछे हट गया। इसके बाद किसानों ने मिट्टी को हटा दिया और बेरिकेड्स को नहर में फेंक दिया। किसान हिसार की ओर आगे बढ़ गए हैं। इससे पहले प्रशासनिक अमला रैपिड एक्शन फोर्स के साथ भोडा होशनाक नाके पर सुबह से ही तैनात था। प्रशासन ने इस नाके पर मिट्टी डाल कर बेरिकेड्स लगा दिए थे। -दोपहर ढाई बजे पहुंचे किसान: डबवाली व सिरसा के रास्ते पंजाब के किसान करीब दोपहर ढाई बजे फतेहाबाद के भोडा होशनाक नाके पर पहुंचे। पहले करीब एक हजार किसानों का जत्था आया। इसके बाद देखते-देखते किसानों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने पर पहले पहुंचे किसान अपने साथियों का इंतजार इसी नाके पर करने लगे। जब किसानों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई तो पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई ढीली पड़ गई। इसी बीच किसानों ने मिट्टी हटाई और बेरिकेड्स हटाकर नाका खोल दिया। कुछ बेरिकेड्स नहर में भी फेंक दिए गए। इसके बाद करीब शाम साढ़े चार बजे पूरा जत्था हिसार की ओर रवाना हो गया। किसानों के वहां से निकलने के बाद डीसी-एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला वापस लौटा आया। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
अबूबशहर में बने फुट ओवरब्रिज को शिफ्ट करने एवम् अबूबशहर लोहगढ़ सड़क पर बंद पड़े रेलवे फाटक को खुलवाने की रखी मांग
गोरीवाला: विधायक अमित सिहाग ने की ज़िला के विभिन्न युवा क्लब के सदस्यों से मुलाकात विधायक अमित सिहाग ने की ज़िला के विभिन्न युवा क्लब के सदस्यों से मुलाकात …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल