हरयाणा पलवल में पूर्व सैनिकों के संघ गुजरात युवा मोर्चा के प्रभारी गौरव गौतम ने की मुलाकात By Gurvinder Pannu Posted on May 9, 2019 8 second read 0 0 835 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print तेज़ हरियाणा —पलवल भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य एवं गुजरात युवा मोर्चा के प्रभारी गौरव गौतम की अध्यक्षता में आज पलवल के गांव असावटा में स्थित एमवीनो वाटिका में पूर्व सैनिकों ने भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए अपना समर्थन दिया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य एवं गुजरात युवा मोर्चा के प्रभारी गौरव गौतम ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपना पूरा जीवन देश की रक्षा में लगा दिया। देश की रक्षा करते हुए पूर्व सैनिकों ने अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वाह किया है। सेना में बेहत्तरीन सेवा देने के बाद समाज के निर्माण में भी पूर्व सैनिक अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व आगामी 12 मई को है। लोकतंत्र के इस महापर्व में पूर्व सैनिक भी अपनी भागेदारी निभाए और भाजपा के पक्ष में वोट करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की एकता और अखंडता को बनाने के लिए कार्य किया। देश की सेना को मजबूत करने का काम किया। भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों को सम्मान देते हुए वन रैंक वन पेंशन स्कीम शुरू की गई। भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए योजनाऐं बनाई जिनका लाभ अंतिम पंक्ति में खडें हुए व्यक्ति को भी मिला है। Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
भाजपा ने प्याज व पेट्रोल को किया 75 पार- नैना सिंह चौटाला भाजपा कभी किसी का भला नही कर सकती। : नैना सिंह चौटाला डबवाली। …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल