सिरसा हरयाणा पूर्व मुख्यमंत्री OP चौटाला का अजय चौटाला परिवार पर निशाना, भाग गए गौतम दादा By Gurvinder Pannu Posted on July 30, 2020 10 second read 0 0 511 Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का बयान। – अजय चौटाला परिवार पर निशाना साधा। – जो लोग हमे छोड़कर गए थे वो हमे परिवार नही मान रहे। – वो ताऊ देवीलाल को दादा मानने की बजाय रामकुमार गौतम को दादा मान रहे थे- चौटाला – आज वो गौतम भी उनको छोड़कर भाग गया – चौटाला – प्रदेश में सरकार नाम की चीज नही है। – सरकार में मंत्री, नेता अधिकारी कोई भी खुश नही है। – सत्ता में बने हुए लोग सत्तापक्ष को छोडकर इनेलो में शामिल हो रहे है – चौटाला – बरोदा उपचुनाव में इनेलो की जीत होगी – चौटाला सिरसा- तेज़ हरियाणा डेस्क हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने आज एक बार फिर से अपने बड़े बेटे अजय चौटाला के परिवार पर हमला बोला है। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि जो लोग हमें छोड़कर गए थे, हमें अपना परिवार नहीं मानते हैं। ऐसे लोग देवीलाल को दादा मानने की बजाय रामकुमार गौतम को दादा मान रहे थे और आज वो गौतम भी उनको छोड़कर भाग गया। चौटाला ने इसके इलावा प्रदेश सरकार पर भी कई जवाबी हमले किए। चौटाला आज जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इनैलो सुप्रीमों ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के पानी पर हरियाणा का हक है और सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के पक्ष में निर्णय दे चुका है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम चौटाला के फैसले को क्या पंजाब और हरियाणा सरकार ने माना है , ये सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेवारी है कि अपने फैसले को लागू करवाने के लिए दोनों सरकारों को मजबूर करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब से अपना हक़ मांग रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कोरोना संकट के दौर में सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। इनैलो सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकामयाब रही है। आलम यह है कि जनता तो क्या सरकार में शामिल मंत्री व विधायक भी खुश नहीं है। आज सत्ता में बने हुए लोग इनैलो में शामिल हो रहे है चौटाला ने बरौदा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में इनैलो बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग आज इनैलो में शामिल हो रही है और इनैलो निरंतर मजबूत हो रही है Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Print
संविधान से खिलवाड़ हुआ तो देश के लिए ठीक नहीं होगा-डा. केवी सिंह मंडी डबवालीडा. भीम राव अंबेड़कर सभा की ओर से विश्वकर्मा गुरूद्वारा साहिब धर्मशाला में …
पंजाब जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 साल, 1000 हजार मौतें, 2000 हजार हुए थे घायल, दर्द-ऐ-दास्ताँ 13 अप्रैल